मेरे बारे में---Nirupama Sinha { M,A.{Psychology}B.Ed.,Very fond of writing and sharing my thoughts

मेरी फ़ोटो
I love writing,and want people to read me ! I some times share good posts for readers.

शनिवार, 23 जुलाई 2016

Delhi Ke Dabang !!

दिल्ली के दबंग ----
जिस्मों को जलाने वाली ,
पसीनो के परनाले बहाने वाली
 तरह तरह के इन्फेक्शन फ़ैलाने वाली
तरह तरह की गर्मी !
बारह महीनों में  से दस महीने
दिल्ली वालों का
खून जलाने वाली गर्मी !
दिल्ली -- एक ,जिसमे रहते हैं
देश के दिग्गज धुरंधर,
संसद और विधान सभा तो ठीक
सी जिनके बंगलों के हर रूम
हर बाथरूम में होता है
उन्हें क्या पता कैसी होती है गर्मी !
दिल्ली - दो ,जिसमे रहते हैं
हम सभी दिल्ली के दबंग
जो हर हाल में करते हैं
रोटी कमाने की जद--जहद ,
चुनौती देते हैं हर मुसीबत को ,
और दो दो हाथ करते रहते हैं दिन रात
भोगते रहते हैं गर्मी !
बरसात की दुआ भी नहीं मांग सकते
कि दो दिन की बरसात ने
भर दिए गंदे पानी से ,
उनके घर गालियां और सड़कें
बना दिया मैदानों को ताल तलैया
एक सप्ताह बाद भी जिन्हें ,
सुखा ना सकी गर्मी !
मानो कोई नहीं है माई बाप
हर बार देखी है हमने
नेताओं  की खोट ,उन्हें चाहिए  होता है वोट ,
जनता जाए भाड़ में ,

चाहे भुगते मुसीबत ,महंगाई और गर्मी !!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dharavahik upanyas Bhioot-Adbhut!(22)

Mathuradas saw outside he felt that quite a long time had passed and now the girls should go back to their homes. He said, “ It’s too late ,...

Grandma Stories Detective Dora},Dharm & Darshan,Today's Tip !!