मेरे बारे में---Nirupama Sinha { M,A.{Psychology}B.Ed.,Very fond of writing and sharing my thoughts

मेरी फ़ोटो
I love writing,and want people to read me ! I some times share good posts for readers.

बुधवार, 17 अगस्त 2016

Sakshi Sultan !!

साक्षी सुल्तान-----
साक्षी मलिक ले आई मैडल
सबको उसपर हुआ गुमान
जब मैडल का छाया था सूखा
पडी फुहार ,बनी सुल्तान
तालिका पर जब नज़र पडी
ऊपर दो अंकों में मैडल थे
अमेरिका ,इंग्लॅण्ड ,चीन के नाम ,
भारत ने पायी है "एंट्री "
इस एकमात्र ब्रोंज़ के साथ
इतने बड़े देश में बरसों से
क्यों नहीं मिले मैडल अफरात
क्या देश में टैलेंट नहीं था ?
नहीं दृढ निश्चय आत्म विश्वास ?
टैलेंट तो भरपूर भरा है
है दृढ निश्चय आत्म विश्वास
लेकिन रोड़े कई राह में
कैसे टैलेंट करता पार
ऊपरवाले दे रहे बढ़ावा
नाकाम निकम्मे रिश्तेदार
जाने कितने पनप रहे हैं
खेलों में भी भ्र्ष्टाचार
गूंगे बहरे अक्ल के अंधे
हम भारत के ठेकेदार
भारत बेचारा सिसक रहा है
बरसों से देखो ज़ार ज़ार
आरक्षण की चट्टान के नीचे,
 चोटिल घायल और लाचार ,
देशप्रेम " और देशभक्ति "
खोखले शब्द ,सच से ना कोई सरोकार ,
बोलो बोलो कुछ तो बोलो
वाणी को दो सान पे धार ,
क्यों कुछ हम सब मिल नहीं बोलते
जब नाव डुबोये खेवनहार
वरना सारे मिलकर कर देंगे
बचे खुचे का बंठाढार !

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dharavahik upanyas Bhoot-Adbhut!(31)

  Even if Vishakha slept late but she woke up on time. She first kept Pinky’s cage in her Parent’s room because she had experienced the stra...

Grandma Stories Detective Dora},Dharm & Darshan,Today's Tip !!