मेरे बारे में---Nirupama Sinha { M,A.{Psychology}B.Ed.,Very fond of writing and sharing my thoughts

मेरी फ़ोटो
I love writing,and want people to read me ! I some times share good posts for readers.

सोमवार, 24 अक्टूबर 2016

Wajood Se : Musafir !!

मुसाफिर—–

क्या है जिंदगी?
अपनी अपनी गाड़ी का इंतजार करती,
मुसाफिर खाने में जुटी भीड़?
सबके पास होते हैं अलग अलग माल असबाब,
शायद ही कोई बातें करता,
या नजदीकियां बढ़ने की कोशिश करता नज़र आता है,
अपने आप में मशगूल ,
खाने पीने के इंतजाम मे मसरूफ,
कोई बैठे बैठे झपकी मारता कि चोरी न हो जाए असबाब,
कोई फटी चादर बिछा कर खर्राटे भी मार लेता है,
जिसकी गाडी आई,वह उठ कर चल देता है,
और उसी गाड़ी से कोई मुसाफिर उतर कर,
मुसाफिरखाने में उसी जगह आकर बिछा देता है अपना असबाब ,
जहाँ से अभी अभी पिछला मुसाफिर गया है!

शब्द अर्थ—असबाब–सामान,मसरूफ–व्यस्त,

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dharavahik upanyas Bhoot-Adbhut (88)

Gangadas used to come to the village for buying vegetables and the other small things asked by Deenu or Kamini Devi so he was familiar to th...

Grandma Stories Detective Dora},Dharm & Darshan,Today's Tip !!