मेरे बारे में---Nirupama Sinha { M,A.{Psychology}B.Ed.,Very fond of writing and sharing my thoughts

मेरी फ़ोटो
I love writing,and want people to read me ! I some times share good posts for readers.

सोमवार, 24 अक्टूबर 2016

Wajood Se : Nashaad !!

नाशाद———

दिल लगा भी नहीं किसी काम में,

बेज़ार भी नहीं हुए,बहुत दिन हुए,
ना मशगूल हुए किसी काम में,
ना फुर्सत में रहे हम,बहुत दिन हुए,
ना हमने किसी को याद किया,
ना किसी ने हमें,बहुत दिन हुए,
दिल शाद भी नहीं हुआ,
नाशाद भी नहीं,बहुत दिन हुए,
ना जिंदगी जी पाए हम,
ना मौत ही आई,बहुत दिन हुए,
दिल धड़कता रहा,नब्ज़ चलती रही,
जिंदगी न लगी जिंदगी सी,बहुत दिन हुए!

शब्द अर्थ—नाशाद,बेज़ार –मन न लगना 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dharavahik upanyas Bhoot-Adbhut!(89)

In  villages theft incidents used to happen commonly. The village houses were mostly Kaccha house made by soil. The walls the floor made by ...

Grandma Stories Detective Dora},Dharm & Darshan,Today's Tip !!