मेरे बारे में---Nirupama Sinha { M,A.{Psychology}B.Ed.,Very fond of writing and sharing my thoughts

मेरी फ़ोटो
I love writing,and want people to read me ! I some times share good posts for readers.

बुधवार, 26 अक्टूबर 2016

Wajood Se : Taqseem !!



तक़सीम ——{प्रकाशित—सितम्बर –2005,”मज़मून”पत्रिका }

सारी  खुशियाँ ,सारे गम,
क्यूँ बराबरी से न हुए तकसीम,
ज्यादातर ज़ाहिल ही बने बैठे हैं खुदा,
मायूसी से घिरे बैठे हैं ज़हीन,
जो करते हैं रोज ,अमानत में खयानत,
वे ही बन जाते हैं हमारे अमीन,
चोर चोर मौसेरे भाई ठहरे,
आपसी गल्तियों पर करें आमीन आमीन,
टी वी अखबारों की खबरें,
बमुश्किल ही आता है यकीन,
बेगुनाह खून के छीटों से देखो,
सुर्ख हो रही है ज़मीन ,
कैसे जिये कोई इत्मिनान से,
कैसे रह पाए मुतमईन !

शब्द अर्थ—बंटवारा,मुतमईन–संतुष्ट,अमानत में खयानत–कृतघ्नता 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dharavahik upanyas Bhoot-Adbhut!(31)

  Even if Vishakha slept late but she woke up on time. She first kept Pinky’s cage in her Parent’s room because she had experienced the stra...

Grandma Stories Detective Dora},Dharm & Darshan,Today's Tip !!