मेरे बारे में---Nirupama Sinha { M,A.{Psychology}B.Ed.,Very fond of writing and sharing my thoughts

मेरी फ़ोटो
I love writing,and want people to read me ! I some times share good posts for readers.

मंगलवार, 4 अप्रैल 2017

Shanne Paaji !!

शाणे पाजी -----

कानूनी शिकंजे में फंस गए आप 
करके फ़िज़ूल की लफ़्फ़ाज़ी 
जनता के धन के खजाने को 
समझ लिया खुद को खजांची 
मोदी मोदी कहने वालों को 
बतलाते हो तुम "पाजी "
समझते हो कि चाहे जो कर लो 
जनता तो है "राजी राजी "
फ्री पानी फ्री बिजली,फ्री हाउस टैक्स से 
सब दूर हो जायेगी "नाराजी "
भागते रहे दसों दिशाओं में तुम 
जीतने को हर बाज़ी 
 उलाहनें विपक्ष को दे कर,सोचा तुमने 
"ना जी" हो जाएगी "हाँ जी "
तुमने समझ लिया,जनता तो है जेब में 
तुम नेता हो ,तुम मुंसिफ और तुम ही क़ाज़ी 
जब से तख़्त नशीन हुए हो 
जनता के सपनो की उड़ाते रहे "धज्जी धज्जी " !!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dharavahik upanyas Bhoot-Adbhut!(161)

  Vishakha looked around and he was no where. She thought she has gone mad The black man’s image is so deeply etched in her mind that she wa...

Grandma Stories Detective Dora},Dharm & Darshan,Today's Tip !!