मेरे बारे में---Nirupama Sinha { M,A.{Psychology}B.Ed.,Very fond of writing and sharing my thoughts

मेरी फ़ोटो
I love writing,and want people to read me ! I some times share good posts for readers.

सोमवार, 15 जनवरी 2018

CHHOO MANTAR !!

छू मंतर !!

जीता है ऐसे मानो अमर पट्टा लिखा के लाया हो 
ज़मीनें ,जायदादें ,दौलतें 
सोने चांदी के अम्बार 
कारों की क़तारें,घरों की मीनारें 
तफ़रीहें,शोहरतें 
मोहब्बतें ,नफ़रतें 
लेकिन इस तिलस्म में खोया  
अभी अभी तो यहीं कहीं था 
जाने कहाँ,किधर ग़ुम हो गया
पहले तो कई दिनों तक याद किया जाता था 
अब मसले कई ,खबरें नई,
कभी कुछ आधे दिन,या फिर सिर्फ एक खबर 
जिसका किसी पर भी 
नहीं पड़ता कोई असर 
जैसे पी सी सरकार कर देता था 
वैसे ही हो जाता है छू मंतर,
फर्क सिर्फ इतना है 
पी सी सरकार दुबारा, कर देता था हाज़िर 
ऊपरवाली सरकार का नहीं ये दस्तूर !!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dharavahik Upanyas Bhioot-Adbhut! ( 12)

All the girls were feeling  scared and trapped. They were whispering upto Sunrise. After Sunrise and hearing birds chirping, Vishakha collec...

Grandma Stories Detective Dora},Dharm & Darshan,Today's Tip !!