मेरे बारे में---Nirupama Sinha { M,A.{Psychology}B.Ed.,Very fond of writing and sharing my thoughts

मेरी फ़ोटो
I love writing,and want people to read me ! I some times share good posts for readers.

गुरुवार, 31 मई 2018

Anoothe Shabd !!

सौमनस्य : संतुष्टि प्रसन्नता -- दो देशों की वार्ता सहयोग व सौमनस्य के वातावरण में हुई 
अपरिमेय :अतुल जिसे नाप तौल न किया जा सके --वैज्ञानिकों को भी ईश्वर की अपरिमेय शक्ति का आभास है 
सर्वथा : हर तरह से --उसका कथन सर्वथा असत्य है 
कालोचित :समय के अनुकूल --हमारी सामाजिक व्यवस्था कालोचित होनी चाहिए 
उद्धत : उजड्ड ,अक्खड़ --उद्धत छात्र शिक्षक से असंतुष्ट रहते हैं 
मानक : सुनिर्धारित स्तर ,प्रमाप ,स्टैण्डर्ड --औद्योगिक उत्पादन का मानक स्थिर होना चाहिए 
सायुज्य : मेल,संयोग --अंतरिक्ष में मानव के सायुज्य ने आश्चर्यचकित कर दिया 
उपस्कर :सामग्री --अब अधिकांश सैनिक उपस्कर देश में ही बनते हैं 
प्रत्याख्यान : खंडन,निराकरण --उन्होंने मेरे सुझाव का प्रत्याख्यान किया 
स्तब्ध : गतिहीन ,जड़ीभूत --उनका दुर्व्यवहार देख कर मैं स्तब्ध रह गया 
प्रत्युत : बल्कि --हमें अपने लिए ही नहीं प्रत्युत समाज के लिए भी जीना चाहिए 
भीति :भय --भीति मनुष्य के व्यक्तित्व को नष्ट कर देती है 
रोर:कोलाहल--डाकुओं को देख कर रोर मच गया 
लुब्ध : ललचाया हुआ --वह लुब्ध दृष्टि से आभूषणों को देख रही थी 
दुकूल:रेशमी वस्त्र--प्राचीन काल में भारत वासी दुकूल का प्रयोग करते थे 
सत्ता : अधिकार --सत्ता के लोभ में विधायक दाल बदलते हैं 
सर्वातोदाक्ष : यह कठिन है की व्यक्ति सर्वतो दक्ष हो 
गरिमा : गौरव --देश की गरिमा व्यक्तिगत हितों से ऊपर है 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dharavahik upanyas Bhoot-Adbhut!(31)

While coming back from school they were anxious and in dilemma, what to do and what not to do. Today even they were not looking at the group...

Grandma Stories Detective Dora},Dharm & Darshan,Today's Tip !!