मेरे बारे में---Nirupama Sinha { M,A.{Psychology}B.Ed.,Very fond of writing and sharing my thoughts

मेरी फ़ोटो
I love writing,and want people to read me ! I some times share good posts for readers.

शुक्रवार, 6 मार्च 2020

Halahal Se : By Nirupama Sinha !! Patang !!

पतंग-----------------
ऊंचे आसमान पर,
उड़ती पतंग,
लाल,नीली,पीली ,हरी,
कोई सतरंगी पतंग।
हवा से बातें करती,
कभी सितारों को भी छू लेती,
कभी इधर कभी उधर,
लहराती पतंग।
मजबूत डोर से बंधी,
सधे  हाथों से बलखाती पतंग,
पेंच लड़ाती ,लिपटती,
कभी घूम जाती पतंग।
कभी कट जाती खुद,
कभी काट देती दूजी पतंग,
काट देती तो खिलखिलाती,
इतराती पतंग।
और जो कट जाती ,
तो लावारिसों की तरह,
कुछ देर इधर उधर,
भटकती पतंग।
कभी किसी पेड़ किसी खम्बे से,
टकराती फट जाती पतंग,
और जो किसी मासूम के हाथ लगती,
तो उसके चहरे पे मुस्कान लाती ,हर्षाती पतंग।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dharavahik upanyas Bhoot-Adbhut! (16)

The rehearsal was on in school for the cultural program in next month, and so even after Sunday all the selected girls need to go to school ...

Grandma Stories Detective Dora},Dharm & Darshan,Today's Tip !!