मेरे बारे में---Nirupama Sinha { M,A.{Psychology}B.Ed.,Very fond of writing and sharing my thoughts

मेरी फ़ोटो
I love writing,and want people to read me ! I some times share good posts for readers.

रविवार, 26 दिसंबर 2021

Ek Bhavpoorn Kavita !!

 

मेरे हिस्से का...

 

वो जाना चाहता था

और मैने भी नही रोका

वो अपने हिस्से का

बहुत-कुछ साथ ले गया

मैंने अपने हिस्से का

थोड़ा-बहुत रख लिया

 

वो जाते-जाते ले गया 

अपनी सारी बातें,

मैने उसकी

खामोशियाँ रख ली।

 

वो जाते-जाते ले गया

अपनी बेपरवाह हँसी,

मैने पलकों की

नमी रख ली।

 

वो जाते-जाते ले गया

अपनी सारी यादें,

मैने उनकी

महक रख ली।

 

वो जाते-जाते ले गया

दिन-रात का चैन,

मैने सारी 

बेचैनियाँ रख ली।

 

वो जाते-जाते ले गया

हमारे बीच का प्यार,

मैने हमारी

लड़ाइयाँ रख लीं।

 

वो जाते-जाते ले गया

खिड़की से झाँकती हुई धूप,

मैने रात की

परछाइयाँ रख ली।

 

आज भी मेरे बचे-कुचे

हिस्से में वो पूरा है,

लेकिन उसके पूरे हिस्से में

मैं कतरा भर नहीं।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dharavahik upanyas Bhoot-Adbhut! (16)

The rehearsal was on in school for the cultural program in next month, and so even after Sunday all the selected girls need to go to school ...

Grandma Stories Detective Dora},Dharm & Darshan,Today's Tip !!