मेरे बारे में---Nirupama Sinha { M,A.{Psychology}B.Ed.,Very fond of writing and sharing my thoughts

मेरी फ़ोटो
I love writing,and want people to read me ! I some times share good posts for readers.

सोमवार, 28 मार्च 2022

Dharm & Darshan !! Mahabharat ka Satv !!

  महाभारत को पढ़ने का समय न हो तो भी इसका नव सार सूत्र हमारे जीवन में उपयोगी सिद्ध हो सकता है :-


1)  संतानों की गलत माँग और हठ पर समय रहते अंकुश नहीं लगाया, तो अंत में आप असहाय हो जायेंगे = कौरव 

2)  आप भले ही कितने बलवान हो लेकिन अधर्म के साथ हो तो आपकी विद्या अस्त्र शस्त्र शक्ति और वरदान सब निष्फल हो जायेगा =  कर्ण

3)  संतानों को इतना महत्वाकांक्षी मत बना दो कि विद्या का दुरुपयोग कर स्वयंनाश कर सर्वनाश को आमंत्रित करे =  अश्वत्थामा 

4)  कभी किसी को ऐसा वचन मत दो कि आपको अधर्मियों के आगे समर्पण करना पड़े  = भीष्म पितामह 

5)  संपत्ति, शक्ति व सत्ता का दुरुपयोग और दुराचारियों का साथ अंत में स्वयंनाश का दर्शन कराता है =  दुर्योधन 

6)  अंध व्यक्ति- अर्थात मुद्रा, मदिरा, अज्ञान, मोह और काम ( मृदुला) अंध व्यक्ति के हाथ में सत्ता भी विनाश की ओर ले जाती है  = धृतराष्ट्र 

7)  व्यक्ति के पास विद्या विवेक से बँधी हो तो विजय अवश्य मिलती है = अर्जुन 

8)  हर कार्य में छल, कपट, व प्रपंच रच कर आप हमेशा सफल नहीं हो सकते = शकुनि 

9)  यदि आप नीति, धर्म, व कर्म का सफलता पूर्वक पालन करेंगे तो विश्व की कोई भी शक्ति आपको पराजित नहीं कर सकती = युधिष्ठिर 

यदि जीवन में इन सभी सूत्रों से सबक नही लिया तो जीवन मे महाभारत होना संभव ही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dharavahik crime thriller ( 234) Apradh !!

Mr. & Mrs Sharma  everything dou on their own. They then went to Sujay’s hostel . Collected his luggage and packed it properly. They inf...

Grandma Stories Detective Dora},Dharm & Darshan,Today's Tip !!