मेरे बारे में---Nirupama Sinha { M,A.{Psychology}B.Ed.,Very fond of writing and sharing my thoughts

मेरी फ़ोटो
I love writing,and want people to read me ! I some times share good posts for readers.

शनिवार, 15 अगस्त 2026

Aapbeeti : Rajendra ki kalam se !!

 कांपते हाथों को देखा 

तो पहली बार उम्र नजर आई।


वरना इस चेहरे से हर चोट 

दुनियां से छुपाई।


कितने तानें हिस्से आई 

कितनी कड़वी बातें आईं।


जुबां तक पहुंचे लफ़्ज़ मगर 

होठों ने शिकायत न सुनाई।


वक़्त चेहरे पर उतरआया 

थकान आंखों में समाई।


फिरभी जिम्मेदारियों की

गठरी मैंने कहां हटाई।


एक दिन यह कांपते हाथ 

आराम की चादर ओढ़ लेंगे। 


तब शायद सब मेरी 

खामोशी के मायने खोज लेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dharavahik upanyas Bhoot-Adbhut!(127)

When all of them came back from the Shmashan , Kalyan Singh went to his mother  Kamini Devi, He hugged her and said , “ Pitaji is no more !”...

Grandma Stories Detective Dora},Dharm & Darshan,Today's Tip !!