आज फ़ेसबुक पर दिखाया जा रहा था ,
आप का शीश महल ,
जब तक केवल कानों सुनी बात थी
कुछ यूँ ही सा होगा ऐसा लगता था
जब विस्तृत वर्णन के साथ दिखाया जाने लगा
तो रह गई आँखें फटी की फटी
क्या आपने रसोई में ऊपर की मंज़िल पर
ख़ाना पहुँचाने और जूठे बर्तन नीचे लाने
की लिफ्ट कहीं देखी है , जो यहाँ मौजूद हैं
यह तो वाक़ई ताज महल की तरह टिकिट ख़रीद
कर देखा जानेवाला अजूबा है
जिसे आप ने दिल्ली की जनता के रुपयों से तब बनाया
जब लोग कोरोना महामारी से जूझ रहे थे
ऑक्सीजन को तरस रहे थे
कभी ये घर कभी वो घर मातम में डूब रहे थे
आपको इससे क्या , आप ठहरे आम आदमी
अच्छा उल्लू बनाया आपने दिल्ली वालों को
जब चाहिये थी दवाई और ऑक्सीजन
आप ने होम डिलीवरी से दारू पहुँचाई थी
एक पर एक बोतल फ्री , बाद में आपने और आपके कई मंत्रियों ने जेल की हवा भी खाई
वाह रे आम आदमी ! क्या पार्टी बनाई !!
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें