मेरे बारे में---Nirupama Sinha { M,A.{Psychology}B.Ed.,Very fond of writing and sharing my thoughts

मेरी फ़ोटो
I love writing,and want people to read me ! I some times share good posts for readers.

शनिवार, 26 मई 2018

Wajood Se : Ret !!

जब चाहता है इंसान ,
कि  वक़्त ठहर जाए 
तब वो उड़ने लगता है
पंख लगा कर 
पलक झपकते ही 
गुज़र जाते हैं खुशियों के पल ,
और फिर पसर जाते हैं 
सन्नाटे तनहाइयों  के ,
जो गुज़ारे नहीं गुज़रते 
मानो रुक गई हो घडी 
ठहर गया हो वक़्त वहीँ का वहीँ 
मुट्ठी से फिसलती रेत सा 
या छलनी में पानी भरने की कोशिश सा 
शहंशाह है वक़्त ,
चलता है बदस्तूर ,
चलाता है सभी पर,
अपनी मर्ज़ी !!

बदस्तूर : निरंतर 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dharavahik upanyas Bhoot-Adbhut!(32)

  Even if Vishakha slept late but she woke up on time. She first kept Pinky’s cage in her Parent’s room because she had experienced the stra...

Grandma Stories Detective Dora},Dharm & Darshan,Today's Tip !!