असफलता से वही अछूता है जो कोई प्रयत्न नहीं करता —केनिंग
दुनिया में इज़्ज़त के साथ जीने का सबसे छोटा और शर्तिया उपाय यह है कि हम जो कुछ 
बाहर से दिखना छाते हैं वैसे ही वास्तव में हों भी —-सुकरात
ईर्ष्या करने वाले के लिए ईर्ष्या की बल ही काफी है क्योंकि उसके दुश्मन उसे छोड़ भी दें तो
 भी उसकी ईर्ष्या उसका सर्वनाश कर देगी —तिरुवल्लुवर
यह बात कोई महत्त्व नहीं रखती कि आदमी मरता कैसे है लेकिन यह कि वह जीता कैसे है —जॉनसन
मानव मस्तिष्क ठीक एक पैराशूट की तरह है जब तक खुला रहता है तभी तक क्रियाशील 
रहता है —लार्ड ड्वेन
सफलता इसमें नहीं कि भूले कभी न हों बल्कि इसमें कि भूल दोबारा न हो —एच डब्ल्यू शॉ
मुझे बताइये आपके संगी साथी कौन हैं और मैं बता दूंगा कि आप कौन हैं —गेटे
मैं भूल गया यह कोई मान्य बहाना नहीं है —–डॉ हॉल
जो अपने गमो को अपने अंदर ही छुपा ले वह महान है ,जो अपनी ख़ुशी को अपने अंदर
 छुपा ले वह महानतर है लेकिन जो गम व ख़ुशी दोनों को छुपा ले वह महानतम है
गुरु एक पल में जीव के सम्मुख होते ही उसके इतने पापों को नष्ट कर देता है जितना कि अल्पज्ञ
 जीव कभी कर भी नहीं सकता —–पंडित जी
संतुष्टौ भार्यया भरता भर्या भार्या तथैवच
यस्मिन्नैव कुल नित्यं कल्याणम तत्र वे ध्रुवम ——जिस कुल में भार्या से भर्ता और भर्ता से भार्या 
सदा संतुष्ट रहता हैं वहां निश्चय ही कल्याण का वास रहता है
कौए की चोंच को सोने से मढ़िए उसके पैरों को माणिक से जेडीए और हर पंख में मोती पिरोइये
 तो भी कौआ कौआ ही रहेगा राजहंस नहीं बनेगा —-सुभाषित
अमरवाणी —-
घृतेन वर्धते बुद्धिः ,क्षीरेनयुष्य वर्धनम
शाकेँ वर्धते व्याधिः ,मांसं मांसेन वर्धते
अनभ्यासे विषम शास्त्रं ,अजीर्णे भोजनं विषम
दरिद्रस्य विषम गोष्ठी ,वृद्धस्य तरुणिम विषम
वृथा वृष्टि समुद्रेच ,वृथा तृप्तेच भोजनं
वृथा धनवतो दानं दरिद्रे यौवनं वृथा
सुन्दर मुख वाले के लिए आभूषण की आवश्यकता नहीं —कालिदास
आलस्य जीवित मनुष्य को दफना देता है —जेरेमी टेलर
ज्ञान ही शक्ति है —विवेकानंद
लगन के बिना किसी में महान प्रतिभा पैदा नहीं हो सकती —अरस्तू
भूलों को रोकने के लिए तर्क का दरवाजा खोल दो ताकि सत्य बाहर न रह जाए —सूक्ति
जो व्यक्ति प्रजा के पैर बन कर चलता है उसे कांटें नहीं चुभ सकते हैं —-राम कुमार वर्मा
ज्ञान को सीमा की चाहर दिवारी के अंदर कैद नहीं किया जा सकता है —सूक्ति