आज करने हिसाब बैठी हूँ
किस किस ने की बेवफाई
और किसने निभाई है वफ़ा
कई नाम हैं मेरी इस फेहरिस्त में,
सख्त हूँ जिनसे खफा
बेवफाई किस्म किस्म की
किस्म किस्म की है ज़फ़ा
जिन्हे समझा मैंने अज़ीज़
वे दुनियावी रिश्तेदार
जब थी ज़रुरत हौंसले की ,कर दिया रफा दफा
चंद शख्स ऐसे भी थे ,जो बन गए मोहसीन मेरे
हर हाल में जो साथ रहे ,दुआ उनको सौ सौ दफा
कई नाम ऐसे भी हैं जो ,बन गए जान-ए -मर्ज़ ,
और किसी का नाम है जो हर मर्ज़ की मानो शफा !!
वफ़ा : कृतज्ञ ,बेवफाई : कृतघ्नता,ज़फ़ा : धोखा ,अज़ीज़ : प्रिय ,रफा दफा : भगा देना ,
मोहसीन : आपका भला करने वाले ,वफ़ा : जान - ए -मर्ज़ : जी का जंजाल ,शफा : इलाज़

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें