कुछ जलती बुझती सी रोशनियां
कुछ मर्ज़ियाँ नामर्जियाँ
ढेरों उदासियाँ और चंद खुशियां
गिनी और गिनाई मेहरबानियां
बेशुमार बेदर्दियाँ
बंदिशें बेरहम
बेलगाम आज़ादियाँ
मुलाकातें छुप छुप कर
और सरे आम तन्हाईयाँ
महफ़िलों में आँख मिचौलियाँ
मौकों पर सरगोशियां
चर्चे हर ज़ुबान पर
शहर भर में रुसवाइयाँ
ज्यों अखबारों की सुर्खियां
चंद मीठी यादें
बेइख्तियार तल्खियां !!
माज़ी : अतीत,बेशुमार:अगणित ,बेलगाम :स्वच्छंद ,महफ़िल :सभा,सरगोशियां :खुसफुसाना ,रुसवाइयाँ :बदनामी,सुर्खियां :चर्चित,बेइख्तियार : बेहिसाब ,तल्खियां : कड़वाहटें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें