मेरे बारे में---Nirupama Sinha { M,A.{Psychology}B.Ed.,Very fond of writing and sharing my thoughts

मेरी फ़ोटो
I love writing,and want people to read me ! I some times share good posts for readers.

रविवार, 9 जून 2019

Dharm & Darshan !! Ganga Ka Udgam !!

                         *गंग सकल मुद मंगल मूला*..

       आम जनमानस में धारणा है कि *गंगा गोमुख* से निकलती है, लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता है कि यह *सात धाराओं या सात जगह* से निकलती है।

       जब सातों जगह से निकलने वाली धारा *देवप्रयाग* में एक साथ मिलती है, तो यह *गंगा* कहलाती है। इससे पहले की धाराओं को अलग-अलग नाम से जाना जाता है।
      *गोमुख* से निकलने वाली धारा का नाम गंगा नहीं, *भागीरथी* है। पौराणिक मान्यता है कि शिव की जटा से मुक्त होकर गंगा सात धाराओं में पृथ्वी पर उतरी, जिसमें से तीन धाराएं पूर्व और तीन धाराएं पश्चिम की ओर प्रवाहित हुईं। सातवीं धारा भागीरथी के साथ आयी। इसीलिए लोगों में आम धारणा है कि गंगा का उदगम स्थल गोमुख है।
      गोमुख से निकलने वाली धारा 200 किलोमीटर चलने के बाद देवप्रयाग पहुंचती है। दूसरी तरफ *बद्रीनाथ* के पास से निकलकर *अलकनंदा* नदी भी करीब इतनी ही दूरी तय करने के बाद देवप्रयाग पहुंचती है।
        अलकनंदा अपने साथ *केदारनाथ* के पास से निकलने वाली *मंदाकिनी, पिंडर, नंदाकिनी* आदि नदियों का जल लेकर आती है। जब ये सारी धाराएं देवप्रयाग के पास मिलती हैं, तब उनका नाम गंगा पड़ता है।

      ठीक इसी तरह गंगा सागर (बंगाल की खाड़ी) में मिलने से पहले भी गंगा का नाम गंगा नहीं रह जाता। पश्चिम बंगाल में *मुर्शिदाबाद* जिले के गिरिया के पास गंगा नदी दो भागों में बंट जाती है, जिसका एक हिस्सा पश्चिम बंगाल में, जबकि दूसरा हिस्सा बांग्लादेश की ओर चला जाता है। गिरिया से आगे पश्चिम बंगाल में जो धारा आगे बढ़ती है, उसे भागीरथी बोला जाता है और जो धारा बांग्लादेश में चली जाती है, उसे *पद्मा* कहते हैं।

      भागीरथी नदी गिरिया से दक्षिण की ओर बहती है, जबकि पद्मा दक्षिण-पूर्व की ओर बहती हुई बांग्लादेश में प्रवेश करती है। मुर्शिदाबाद शहर से हुगली शहर तक गंगा एक बार फिर भागीरथी के नाम से जानी जाती है (जैसा कि गोमुख से देवप्रयाग तक है)। हुगली शहर से समुद्र के मुहाने तक गंगा का नाम हुगली ही है।

      मान्यतानुसार गंगा बनारस में ही उत्तरायण (उत्तर दिशा की ओर बहना) होती है।

    पौराणिक मान्यता है कि करीब आधी दूरी तय करने के बाद गंगा के मन में इच्छा जगी कि वह अपने आप को देखे, इसलिए उसने वाराणसी में अपने उत्तर की ओर मुंह करके देखा और फिर समुद्र से मिलने के लिए आगे चल पड़ी। इसलिए माना जाता है कि गंगा सिर्फ बनारस में ही उत्तरवाहिनी है, लेकिन जब आप गंगा की पूरी यात्रा करते हैं, तो देखते हैं कि गंगा सिर्फ बनारस ही नहीं, कई और जगहों पर उत्तरवाहिनी है।
      मतानुसार, गोमुख से निकलकर गंगा सबसे पहले गंगोत्री पहुंचती है और खुद गंगोत्री में ही गंगा उत्तरवाहिनी है। यहां गंगा उत्तर की ओर बहती है. इसलिए इसका नाम गंगोत्री (गंगा उत्तरी) है।
       बनारस जैसी ही स्थिति #उत्तरकाशी में भी है। इसलिए इसे उत्तरकाशी कहते हैं। इसके अलावा #कुर्था (गाजीपुर, उत्तर प्रदेश), #रामरेखा घाट #बक्सर, #सुल्तानगंज और #कहलगांव (#भागलपुर) में भी गंगा #उत्तरवाहिनी है। #जम्मू के #पुरमण्डल तालुका के अंतर्गत #उत्तरबहिनी नामक स्थान है यहाँ #देविका नदी बहती है और #गुप्तगंगा के नाम से जानी जाती है।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dharavahik upanyas Bhoot-Adbhut!(33)

Mathuradas started speaking , “ I was very small but I am blessed with photogenic memory and so I guarantee that word to word which I have n...

Grandma Stories Detective Dora},Dharm & Darshan,Today's Tip !!