मेरे बारे में---Nirupama Sinha { M,A.{Psychology}B.Ed.,Very fond of writing and sharing my thoughts

मेरी फ़ोटो
I love writing,and want people to read me ! I some times share good posts for readers.

शनिवार, 30 नवंबर 2019

Aasmaan Ke Taare !!

आसमान में कितने तारे
जगमग जगमग चाँद सितारे
कितने सुन्दर कितने प्यारे
क्यों नहीं आते पास हमारे
आँखों को शीतलता देते
धरती को सुंदरता देते
अब तक कई रहस्य बने हैं
इनका भेद न जाने सारे
रात को जगमग जगमग करते
सुबह को गुम हो जाते सारे
सूरज के धवल तीव्र प्रकाश में
चमक न पाएं ये बेचारे
लगते प्यारे सारे के सारे
मन करता बस रहे निहारे
चमक रहे है जैसे हीरे 
दूर बहुत ना पास हमारे 
कितने उज्जवल निर्मल प्यारे 
सुन्दर सुन्दर प्यारे प्यारे
धरती की चुनरी में टाँके
ज्यों ईश्वर ने सारे तारे
इतने हीरे मिल जाएँ तो
हो जायेंगे वारे न्यारे
बाग़ में कितने फूल हैं
या आसमान में कितने तारे
रंग बिरंगे न्यारे न्यारे
चम चम चमके चाँद सितारे
गिन सकता है कोई कैसे
कितने सारे हैं ये तारे
ललचाते हैं सारे प्यारे
फूल हों या हों ये तारे !

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dharavahik crime thriller ( 300) Last Part : Apradh !!

Nirmal was called by the shop keeper in front of his shop. He went there it was a phone call from Suresh . He said , Today’s news paper is i...

Grandma Stories Detective Dora},Dharm & Darshan,Today's Tip !!