मेरे बारे में---Nirupama Sinha { M,A.{Psychology}B.Ed.,Very fond of writing and sharing my thoughts

मेरी फ़ोटो
I love writing,and want people to read me ! I some times share good posts for readers.

शुक्रवार, 6 मार्च 2020

Halahal Se : By Nirupama Sinha !! Halahal !! {5}

हलाहल----
घरवाली की धोती पर भी,
कथरी और कमीज में पैबंद,
पैबन्दों से भरा है जीवन ,
जीवन इनका है पैबंद।
जहरीला सरसों का तेल,
या डेंगू का हो प्रकोप,
बाढ़ भूकंप की आपदा का,
इन पर टूटे पहला कोप।
तपती हुयी गर्मियां हों या ,
कड़कती सी सर्दियाँ,
आग लगे तो सबसे पहले ,
जल जाती हैं झुग्गियां।
अशिक्षा का अन्धकार,
और अज्ञान का ये भण्डार,
इनके पास नहीं संस्कार,
जीवन बनता एक विकार।
खुश हो जाना मदिरा पीकर ,
अहम तुष्टि है मार पीट कर ,
इसीलिए अपराध जन्मता,
बहुतायत में इनके अन्दर।
जब जनम लेता है मानव ,
तब वह होता है निष्पाप,
घोर गरीबी मुख्य रूप से ,
उससे करवाती अपराध।
कर्जा  लेकर करते शादी ,
कर्जे से मानते त्यौहार,
कर्जा लेकर मृत्युभोज भी,
कर्ज चुकाना है दुश्वार।------------निरंतर[कंटीन्यू ]

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dharavahik upanyas Bhoot -Adbhut!(21)

Till they were children it was overlooked by all , it was just a children’s play for all , Chandan Singh Kamini Devi and all the staff membe...

Grandma Stories Detective Dora},Dharm & Darshan,Today's Tip !!