मेरे बारे में---Nirupama Sinha { M,A.{Psychology}B.Ed.,Very fond of writing and sharing my thoughts

मेरी फ़ोटो
I love writing,and want people to read me ! I some times share good posts for readers.

रविवार, 8 मार्च 2020

Wajood Se : By : Nirupama Sinha !! {38} Fursat !!

फुर्सत------

नहीं मिलती उन्हें फुर्सत,
हमारा हाल पूछने की,
किस तरह जीते हैं हम,
ये बात जानने की,
हमने सरताज बनाया ,
पहनाया सर पे ताज उन्हें,
वो हमारी और बस,
कातिल मुस्कराहट ही उछालते रहे,
क़त्ल करते रहे हमारा,
अरमानों की दफनाते रहे,
जब हमने की बुलंद,
आवाज-ए -खिलाफत,
उन्होंने फिर दिखाया,
दिलफरेब तमाशा एक,
और बड़ी मासूमियत से जताया,
दावा हमसे हमदर्दी का,
दरअसल वे मसरूफ रहते हैं,
अपने अफरात खजाने छुपाने में,
मुब्तला रहते हैं,जोर आजमाईश में,
ताकि कुर्सी बनी रहे किसी भी तौर!

शब्द अर्थ---मसरूफ--व्यस्त,अफरात -अनन्य 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dharavahik upanyas Bhoot-Adbhut!(28)

Vishakha got scared she covered her face eyes and ears by the quilt, but the sound of breathing didn’t stop.She didn’t want to disturb her p...

Grandma Stories Detective Dora},Dharm & Darshan,Today's Tip !!