मेरे बारे में---Nirupama Sinha { M,A.{Psychology}B.Ed.,Very fond of writing and sharing my thoughts

मेरी फ़ोटो
I love writing,and want people to read me ! I some times share good posts for readers.

शनिवार, 7 मार्च 2020

Wajood Se By Nirupama Sinha !!{145} Bandishen !!

बंदिशें-----
अश्क मेरे,
दुनिया के होठों का तबस्सुम बन गए,
मेरी आहें बन गयीं ,
तरन्नुम का समां ,
जब ज़ख्म लिखे मैंने अपने,
सुकून जमानेभर को मिला,
मेरी तन्हाई ने,
बसा दी कई आबादियाँ,
मेरी बेआवाज बंदिशों ने ,
कई खामोशियों को दी आवाज़ ,
हकीकतों ने मेरी ,जाने कितने ,
अफ़साने बना दिए,
चली जा रही थी मैं तो,
अकेली ही रहगुजर पर,
लोगों ने साथ चल कर ,
कारवां बना दिए !

शब्द अर्थ ---बंदिशें --बंधन या संगीत का प्रकार,तबस्सुम --मुस्कान,तरन्नुम --धुन 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dharavahik upanyas Bhioot-Adbhut!(22)

Mathuradas saw outside he felt that quite a long time had passed and now the girls should go back to their homes. He said, “ It’s too late ,...

Grandma Stories Detective Dora},Dharm & Darshan,Today's Tip !!