वहां बैठे सभी लोग आश्चर्य में डूब गए ,सभी अपने अपने कल्पनाओं के घोड़े दौड़ा रहे थे। अचानक ही प्राचार्य महोदय को याद आया " सर सोनू फोटो स्टूडियो वाले को बुलाया था हमने इस बार ,उसने प्रत्येक कार्यक्रम के फोटो खींचें थे ,{वे यह जता रहे थे कि कार्यक्रम में वह उपस्थित थी "
और कुछ ? इंस्पेक्टर अनिरुद्ध चौधरी ने पूछा। "नहीं सर "
मैं उसकी क्लास के छात्र छात्राओं से बात करना चाहूंगा। "
आइये सर ! प्राचार्य महोदय उन्हें ले कर अंजुरी की क्लास में गए। अनमोल ठाकुर और अंजना ठाकुर भी साथ साथ हो लिए।
सभी छात्र छात्राएं इंस्पेक्टर को देख कर चौंक गए। इंस्पेक्टर ने कहा ,"कल अंजुरी का ग्रुप डांस किस किसने देखा था ? सभी ने अपने हाथ खड़े कर दिए।
"क्या कोई ऐसा है ,जिसने कल सुबह उसे देखा था ?
केवल कैलाश ने हाथ खड़ा किया ," सर मैं अपने पिताजी को ज़रूरी संदेसा देने सुबह साढ़े नौ बजे जा रहा था ,हमारा खेत तहसील के आगे है ,वह आ रही थी और मैं जा रहा था। हमने रुक कर बातें भी कीं थीं ""क्या बातें हुईं थीं ?
कैलाश एक पल को मौन रह गया ," क्या बातें हुईं थीं ? तनिक ज़ोर से इंस्पेक्टर ने पूछा।
"सर ! वो पूछ रही थी क्या कमलेश्वर सिंह की सगाई हो गई है ?
कौन कमलेश्वर सिंह ? ""सर वो जो कार्नर की सीट पर बैठा है। इंस्पेक्टर अनिरुद्ध चौधरी ने कमलेश्वर को गौर से देखा ,वे तीन महीने पहले ही वहां ट्रांसफर हो कर आये थे। कैलाश ने आगे बात जोड़ते हुए बोला ," विश्वनाथ सिंह का बेटा है "ओह "इंस्पेक्टर उनसे मिल चुके थे और उनके प्रभाव से भी परिचित थे। इंस्पेक्टर अनिरुद्ध चौधरी ने पूछा ," वह कहाँ बैठती है ? प्रभा बोली ," सर यहीं मेरे पास ,वह पहली बार अनुपस्थित हुई है दो वर्षों में "
कमलेश्वर भी इस ओर ही देख रहा था। उसे अंजुरी का अनुपस्थित होना चिंता में डाल रहा था इंस्पेक्टर,और अंजुरी के माता पिता के साथ अंजुरी के शोध में आना घोर चिंता में डाल रहा था। ---
क्रमशः ------

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें