मेरे बारे में---Nirupama Sinha { M,A.{Psychology}B.Ed.,Very fond of writing and sharing my thoughts

मेरी फ़ोटो
I love writing,and want people to read me ! I some times share good posts for readers.

रविवार, 12 अप्रैल 2020

Dharavahik Upanyas --Anhoni ----{76}}

इंस्पेक्टर ने पूछा ," अंजुरी तुम्हारे साथ ही सेकंड ईयर में पढ़ती है ?
"जी सर " कमलेश्वर ने मितव्ययिता से उत्तर दिया। 
"सुना है पिछले वर्ष तुमलोगों ने कोई ऐतिहासिक नाटक साथ साथ किया था सांस्कृतिक कार्यक्रम में ? इंस्पेक्टर बहुत सारी जानकारियां इकठ्ठा कर के यहाँ आये थे। 
जी सर " कमलेश्वर ने पुनः संक्षिप्त सा उत्तर दिया। 
अंजुरी के साथ किस प्रकार का व्यवहार रहता है अन्य छात्र छात्राओं और प्रोफेसर्स का ?
अच्छा बहुत अच्छा ! कमलेश्वर ने कहा। 
और तुम्हारा ? सुना है तुम्हारी बहुत अच्छी मित्रता है। 
कमलेश्वर एक क्षण चुप रहा ,तब बोला ," जी सर "उसने संक्षिप्त उत्तर देने में ही भलाई समझी। 
अरे हाँ , सुना है कल तुम्हारी सगाई हुई है ? रणवीर सिंह की इकलौती बेटी के साथ ?
"जी सर " निर्विकार भाव से कमलेश्वर ने कहा। 
कल के  सांस्कृतिक कार्यक्रम में तुम प्रतिभागी नहीं थे ?
नहीं सर , मैंने बचपन से कभी स्टेज पर परफॉर्म नहीं किया था ,किन्तु पिछले वर्ष की भूमिका अत्यंत अल्प थी और सिंधु मैडम ने आग्रह किया था इसीलिए कर लिया था। और इस बार मुख्य रूप से फर्स्ट ईयर के छात्र छात्राओं को अवसर दिया गया है। 
अच्छा ! अच्छा ! संतुष्ट होते हुए इंस्पेक्टर उठ खड़े हुए। 
उसी समय विश्वनाथ सिंह ने प्रवेश किया। शायद किसी ने उन्हें समाचार दे दिया था। 
कहिये इंस्पेक्टर ,कोई विशेष बात ?
 "तहसीलदार साहब की बेटी अंजुरी कल कार्यक्रम के पश्चात से विलुप्त है ,उसी को ढूंढने के सिलसिले में यहाँ आया था। कमलेश्वर की सहपाठिनी है अतः कुछ प्रश्न पूछने थे। 
इंस्पेक्टर नमस्ते कर के निकल गए ,कमलेश्वर भी अपने कमरे में चला गया और विश्वनाथ सिंह गहन विचारों में खो गए। ----क्रमशः----

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dharavahik crime thriller (240) Apradh !!

Suraj came home and told everything  to Vineeta . hearing all this Vineeta kept silent, she had both the feelings together. At one moment sh...

Grandma Stories Detective Dora},Dharm & Darshan,Today's Tip !!