दूसरा दिन सभी के लिए विशेष प्रयोजन लेकर आया। विश्वनाथ सिंह प्रातः जल्दी नाश्ता करके रणवीर सिंह के घर की ओर चल पड़े। उन्हें लग रहा था कि कमलेश्वर का विवाह शीघ्रतिशीघ्र निपट जाना चाहिए। इससे पूर्व कि किसी प्रकार की विघ्न बाधा आये वे इस अति महत्वपूर्ण कार्य को संपन्न कर लेना चाहते थे। वे जल्दी ही रणवीर सिंह के घर पहुंचे। रणवीर सिंह उनके अचानक आगमन से आश्चर्यचकित हुए ,और आनंदित भी ,उन्होंने बढ़ कर विश्वनाथ सिंह का स्वागत किया। वे दीवान खाने में जा बैठे। विश्वनाथ सिंह बोले ,"तुम्हे कुछ ज्ञात है ?"क्या ?""तहसीलदार की बेटी कल शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद से विलुप्त है। "हैं --"आँखे विस्फारित करता रणवीर सिंह विचारमग्न हो गया। "कल तहसीलदार उसकी पत्नी और इंस्पेक्टर अनिरुद्ध महाविद्यालय गए थे ,सभी से विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछ रहे थे "और संध्या पांच बजे जब मैं घर पहुंचा तो इंस्पेक्टर कमलेश्वर से भी कुछ जानकारी लेने आया हुआ था ,मेरे घर पहुँचते ही वह निकल गया "मेरे यहाँ आने का प्रयोजन यह है कि मैं समझता हूँ कि हमें दोनों बच्चो का विवाहभी शीघ्र कर देना चाहिए। "रणवीर सिंह ने अवसर की गंभीरता को देखते हुए यह निर्णय सही लगा। उन्होंने कहा "ठीक है "विश्वनाथ सिंह ने कहा ," परिस्थितियां सामान्य होतीं तो कोई बात नहीं थी ""आप ठीक कह रहे हैं "सहमत होते हुए रणवीर सिंह ने कहा।
उधर इंस्पेक्टर अनिरुद्ध चौधरी सुबह दस बजे "सोनू फोटो स्टूडियो "पहुँच गए। सोनू सोलंकी अभी अभी दुकान आकर साफ़ सफाई कर काउंटर चमका रहा था। इंस्पेक्टर को देख कर सकपका गया। "जी सर ?"परसों महाविद्यालय कार्यक्रम के फोटो तुमने खींचे थे ?"जी सर " तैयार हैं ?" नहीं सर ,अभी तो रील में बहुत फोटो बाकी हैं।
रील कितने रुपये की है ? "सर अधिक नहीं " सोनू को लगा की अवश्य कोई गंभीर बात है।
कितना समय लगेगा डेवलप करने में ?"सर एक घंटा "
ठीक है जल्दी करो ,पुलिस केस है "मैं अभी थाने जाकर आता हूँ। --क्रमशः-----

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें