मेरे बारे में---Nirupama Sinha { M,A.{Psychology}B.Ed.,Very fond of writing and sharing my thoughts

मेरी फ़ोटो
I love writing,and want people to read me ! I some times share good posts for readers.

सोमवार, 13 नवंबर 2017

Dharm & Darshan !! STREE !

~~  स्त्री क्या है  ~~


भगवान .. जब स्त्री की रचना कर रहे थे ,
       तब उन्हें काफी समय लग गया !

 आज छठा दिन था , और स्त्री की रचना
            अभी भी अधूरी थी !
    इसलिए देवदूत ने पूछा ~ भगवन् !
  आप इसमें इतना समय क्यों ले रहे हो ?

भगवान ने जवाब दिया ~ क्या तुमने
इसके सारे गुण धर्म (specifications)
देखे हैं, जो इसकी रचना के लिए जरूरी हैं !

 यह हर प्रकार की परिस्थितियों को
              संभाल सकती है !
 यह अपने सभी बच्चों को एक साथ
             संभाल सकती है , एवं
              खुश रख सकती है !
 यह अपने प्यार से ~
    घुटनों की खरोंच से लेकर टूटे हुये दिल
           के घाव भी भर सकती है !
 इसमें सबसे बड़ा गुणधर्म यह है कि
        बीमार होने पर भी अपना ख्याल
             खुद रख सकती है , एवं
          18 घंटे काम भी कर सकती है !

देवदूत चकित रह गया , और आश्चर्य से
पूछा ~ भगवान ! क्या यह सब ...
         दो हाथों से कर पाना संभव है ?

  भगवान ने कहा ~ यह स्टैंडर्ड रचना है !

        देवदूत ने नजदीक जाकर ...
    स्त्री को हाथ लगाया , और कहा ~
   भगवान .. यह तो बहुत सोफ्ट है !

भगवान ~ हाँ ... यह बहुत ही सोफ्ट है ,
    मगर ... इसे बहुत strong बनाया है !

  इसमें हर परिस्थिती को संभालने की
        ताकत है !

             देवदूत ने पूछा ~
          क्या यह सोच भी सकती है ?

   भगवान ने कहा ~
 यह सोच भी सकती है , और मजबूत
        होकर मुकाबला भी कर सकती है !

         देवदूत ने नजदीक जाकर ...
   स्त्री के गालों को हाथ लगाया , और
     बोला ~ भगवान ये तो गीले हैं !
   लगता है इसमें से लिकेज हो रहा है !

     भगवान बोले यह लीकेज नहीं है !
                         यह इसके आँसू हैं !

    देवदूत ~ आँसू किस लिए ?

             भगवान बोले ~
          यह भी इसकी ताकत हैं !
      आँसू .. इसको फरियाद करने ,
       प्यार जताने एवं अपना अकेलापन
               दूर करने का तरीका है !

            देवदूत ~ भगवन् !
       आपकी रचना अदभुत है !
    आपने सब सोच-समझ कर बनाया है !
               आप महान हैं !

भगवान बोले ~
        यह स्त्री रूपी रचना अदभुत है !
         यही हर पुरुष की ताकत है , जो
              उसे प्रोत्साहित करती है !
सभी को खुश देखकर ये भी खुश रहती है !
      हर परिस्थिति में हंसती रहती है !

               उसे जो चाहिए ...
         वह लड़ कर भी ले सकती है !
       उसके प्यार में कोइ शर्त नहीं है !

       उसका दिल टूट जाता है , जब ...
       अपने ही उसे धोखा देते हैं !
        मगर .. हर परिस्थिती से ...
      समझौता करना भी जानती है !

      देवदूत ~ भगवन् !
             आपकी रचना संपूर्ण है !

           भगवान बोले ~ ना ...
           अभी इसमें एक त्रुटि है !
      यह अपनी  'महत्वत्ता'  भूल जाती है !

~ सभी आदरणीय स्त्रियों को समर्पित...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dharavahik crime thriller !! (138) Apradh!!

When they left the place both the family members had uncertainty in their brains. Geeta Devi was not at all in mood to take back Vineeta but...

Grandma Stories Detective Dora},Dharm & Darshan,Today's Tip !!