मेरे बारे में---Nirupama Sinha { M,A.{Psychology}B.Ed.,Very fond of writing and sharing my thoughts

मेरी फ़ोटो
I love writing,and want people to read me ! I some times share good posts for readers.

रविवार, 8 मार्च 2020

Wajood Se : By Nirupama Sinha !!{17}Chaahat !!

चाहत------
यादों के झुरमुट में,
आवारा सा घूमता रहता है दिल मेरा,
दीवानों सा ढून्ढता रहता है न जाने क्या,
न जाने किस चीज की तलाश है मुझे,
क्यों बेचैन हूँ?अब तक न जान पाई हूँ।
बेशुमार दौलत की चाह नही ,
अभी  और, अभी और ,का फितूर नहीं, 
शायद बेनाम सी जिंदगी जीते रहने की मायूसी,
खलिश बन कर
चुभती रहती है दिल में,
या शायद दुनिया में फैली दरिंदगी 
बेजुबान जानवरों के क़त्ल,
हादसों में मासूम इंसानों की मौत,
और कुछ न कर पा सकने का अफ़सोस,
हाँ यही है जो लगातार दिल को सालता रहता है! 

शब्द अर्थ ----फितूर - सनक,मायूसी-उदासी,बेशुमार --बहुत अधिक 
खलिश-चुभन 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dharavahik upanyas Bhoot-Adbhut!(31)

While coming back from school they were anxious and in dilemma, what to do and what not to do. Today even they were not looking at the group...

Grandma Stories Detective Dora},Dharm & Darshan,Today's Tip !!