दिल लगा भी नहीं किसी काम में ,
बेज़ार भी नहीं हुए ,बहुत दिन हुए ,
ना मशगूल हुए किसी काम में ,
ना फुर्सत में रहे हम ,बहुत दिन हुए
ना हमने किसी को याद किया ,
ना किसी ने हमें ,बहुत दिन हुए ,
दिल शायद भी नहीं हुआ ,
नाशाद भी नहीं ,बहुत दिन हुए,
ना ज़िन्दगी जी पाए हम
ना मौत ही आई ,बहुत दिन हुए ,
दिल धड़कता रहा ,नब्ज़ चलती रही ,
ज़िन्दगी न लगी ज़िन्दगी सी ,बहुत दिन हुए !!
नाशाद : उदास,बेज़ार : मन न लगना
बेज़ार भी नहीं हुए ,बहुत दिन हुए ,
ना मशगूल हुए किसी काम में ,
ना फुर्सत में रहे हम ,बहुत दिन हुए
ना हमने किसी को याद किया ,
ना किसी ने हमें ,बहुत दिन हुए ,
दिल शायद भी नहीं हुआ ,
नाशाद भी नहीं ,बहुत दिन हुए,
ना ज़िन्दगी जी पाए हम
ना मौत ही आई ,बहुत दिन हुए ,
दिल धड़कता रहा ,नब्ज़ चलती रही ,
ज़िन्दगी न लगी ज़िन्दगी सी ,बहुत दिन हुए !!
नाशाद : उदास,बेज़ार : मन न लगना
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें